“देख रहे हो विनोद ” कैसे औली मैं छुपा कर रखी थी 22 पेटी शराब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share your love

चमोली पुलिस का अवैध नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार जारी, गोदाम में छिपाई शराब की भारी खेप बरामद।

वर्तमान में चमोली जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे “नशामुक्त चमोली” अभियान के क्रम दिनाँक 7/8/2022 को कोतवाली जोशीमठ से पुलिस बल जब क्षेत्र में गस्त व शांति व्यवस्था ड्यूटी में मामूर था तो उप निरीक्षक विनोद सिंह रावत को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि औली क्षेत्र के कंस्ट्रक्शन गोदाम में अवैध शराब है। इस सूचना पर पुलिस टीम व सीएमपी जोशीमठ की संयुक्त टीम द्वारा क्लिफटॉप जाने वाले रास्ते पर बने कंस्ट्रक्शन गोदाम से 22 पेटी अंग्रेजी शराब( 8pm व वाइट एंड ब्लू व्हिस्की दिल्ली ब्रांड) के साथ अभियुक्त उमेश कुमार पुत्र कालीचरण निवासी जनकपुरी दिल्ली को समय 20:30 बजे मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली जोशीमठ पर मुकदमा अपराध संख्या 22/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया, आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।जनपद में अपराधों की रोकथाम,नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

#गिरफ्तार_अभियुक्त_का_नाम- उमेश कुमार पुत्र काली चरण निवासी जनकपुरी वेस्ट सागरपुर सिटी थाना जनकपुरी दिल्ली उम्र- 36 वर्ष

#माल_का_विवरण- 22 पेटी कुल 261 बोतल
8PM व्हिस्की 12 पेटी जिसमें से 11 पेटी पूरी व 01 पेटी में 09 बोतल कुल 141 बोतल
व्हाइट एंड ब्ल्यू व्हिस्की की 10 पेटी कुल 120 बोतल
#कीमत- 131910 रुपये

#पुलिस_टीम-
1-उ0नि0 विनोद रावत
2- उ0नि0 ब्रह्मदत्त बिजल्वाण
3- कां0 07 ना0पु0 विकास रावत
4- चालक मनोज कुमार

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.