हरेला पर्व के साथ आज से हो गई सावन की शुरुआत मुख्यमंत्री बोले 1 माह तक मनाया जाएगा यह पर्व

Share your love

देहरादून

उत्तराखंड का पारंपरिक त्योहार हरेला पर्व आज  प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से जगह-जगह पौधारोपण किए जाते हैं। इस दौरान सभी लोग पौधा रोपण कर धरा को हरा – भरा रखने का संदेश देते हैं।
सावन मास हुआ शुरू
हरेला पर्व के साथ ही सावन मास शुरू हो जाता है। पर्व से नौ दिन पूर्व घर में स्थापित मंदिर में पांच या सात प्रकार के अनाज को मिलाकर एक टोकरी में बोया जाता है। हरेले के तिनके अगर टोकरी में भरभराकर उगें तो माना जाता है कि इस बार फसल अच्छी होगी। हरेला काटने से पहले कई तरह के पकवान बनाए जाते है। पकवान बनने के बाद देवी देवताओं को भोग लगाने के बाद पूजा की जाती है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आज  महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर, मैं हरेला पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वृक्षारोपण कर हरेला पर्व की शुरुआत करी मुख्यमंत्री बोले यह पर्व 1 महीने तक मनाया जाएगा इस दौरान कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल और विधायक रायपुर उमेश काऊ भी उपस्थित रहे

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.