रिया ही देती थी सुशांत को ड्रग्स! ऐसे हुआ खुलासा

Share your love

सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। हर रोज इस केस में नए खुलासे हो रहे है। CBI जांच के बीच एक और बड़ी खुलासा हुआ है। इस केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी इस केस में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। इस केस में NCB अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

रिया चक्रवर्ती पर पहले ही आरोप लग रहे है कि वह सुशांत को ड्रग्स देती थी। अब उनकी मुश्किलें और बढ़ती दिख रही है। दरअसल, रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के वॉट्सऐप चैट्स सामने आए हैं, जिसमें ड्रग्स को लेकर दोनों के बीच बातचीत हो रही है।

ये चैट्स 15 मार्च 2020 की है। रिया, शोविक चक्रवर्ती को मैसेज में लिखती हैं कि वो दिन में 4 फूंकता है, इसलिए उसी ढंग से प्लान करना। रिप्लाई में शोविक लिखते हैं कि क्या उसे बड चाहिए।

इसके बाद रिया लिखती हैं, हां BUD भी। रिया के इस मैसेज के बाद शोविक ने कहा, ठीक है। हम 5 ग्राम BUD ले सकते हैं ये 20 Doobs (20 सिगरेट) हो गए। बता दें कि बड (BUD) एक तरह का ड्रग है, जिसकी मुंबई में काफी डिमांड है। ये विदेशों से मुंबई लाया जाता है और कोकीन से ज्यादा महंगा मिलता है।

रिया और शोविक की चैट्स दोनों की मुश्किलों को बढ़ा सकता हैं। इस केस में एनसीबी ने अब तक 2 ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों ने रिया के भाई शोविक के नाम का खुलासा किया। एनसीबी को ये भी सबूत मिले हैं कि शोविक कई ड्रग्स पैडलर के संपर्क में था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *