राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन, सिंगापुर में चल रहा था इलाज

Share your love

पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का 64 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। शनिवार दोपहर उनका निधन हो गया। अमर सिंह, समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव रहे हैं साथ ही राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के वो काफी करीब रहे।

अमर सिंह एक समय समाजवादी पार्टी की नंबर दो पोजिशन के नेता भी रहे थे। हालांकि साल 2010 में पार्टी के सभी पोस्ट से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्हें पार्टी से भी बर्खास्त कर दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर सिंह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि वह काफी ऊर्जावान नेता थे और उन्होंने पिछले कुछ दशकों में देश की राजनीति के अहम उतार-चढ़ाव काफी करीब से देखे थे।वो अपने जीवन में दोस्ती के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके निधन की खबर सुनने से दुखी हूं। उनके परिवारजनों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *