पंजाब की कैटरीना कैफ का नया गाना हुआ लॉन्च, अब तक मिले इतने लाख व्यू

Share your love

पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर हुई शहनाज गिल इन दिनों अपने काम से खूब धमाल मचा रही हैं। बिग बॉस 13 से निकलने के बाद उन्होंने कई वीडियो सॉन्ग में काम किया। शहनाज गिल का अब फिर से एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। शहनाज गिल के इस गाने का नाम ‘वादा है’ गाने में उनकी जोड़ी सिंगर और एक्टर अर्जुन कानूनगो संग जम रही है।

शहनाज गिल के नए सॉन्ग ‘वादा है’ में उन्होंने और अर्जुन कानूनगो ने एक्ट भी किया है। दो दिन पहले ही शहनाज का यह गाना रिलीज हुआ है और इसे अभी तक 93 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।फिलहाल ये सॉन्ग यूट्यूब पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। फैन्स शहनाज गिल के गाने पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। शहनाज गिल जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही अच्छी सिंगर भी हैं। उन्होंने कई गानों से इस बात को साबित भी किया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *