नशे के खिलाफ पुलिस की रैली, नशामुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली के माध्यम से आमजन को किया जागरूक

Share your love

लोकजन टुडे, हरिद्वार

उत्तराखंड पुलिस के नशा फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत आज हरिद्वार में पुलिस के द्वारा जनजागरण के लिए नशे के खिलाफ बाइक रैली निकाली गई l

रैली में पुलिस कर्मियों ने अपने हाथ मे नशे के खिलाफ ओर नशे से होने वाले दुष्प्रभावों वाले होर्डिंग ओर बैनर लिए हुए थे।

पुलिसकर्मियों की इस नशे के खिलाफ ऋषिकुल ग्राउंड से हरकी पैड़ी तक निकाली जा रही रैली को एसपी सिटी पंकज गैरोला द्वारा हरि झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

इस अवसर पर एसपी सिटी पंकज गैरोला ने कहा कि 2025 में देव भूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के अभियान के चलते हरिद्वार पुलिस द्वारा आज बाइक रैली निकाली गई है जिसका उद्देश्य युवाओ में नशे की खिलाफ जनजागरण का है ताकि युवा वर्ग नशे को छोड़ नए भारत और उत्तराखंड का निर्माण में सहायक हो सके।

आगे जानकारी देते हुए हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि हरिद्वार को नशामुक्त करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर आज हरिद्वार पुलिस द्वारा ऋषिकुल मैदान से नशा मुक्ति अभियान के तहत एक बाइक रैली का आयोजन किया गया।

रैली में सिटी क्षेत्र के थाना/चौकियों से बड़ी संख्या में पुरुष व महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक व स्कूटी सहित प्रतिभाग किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।दोपहिया एवं सरकारी चौपहिया वाहनों के साथ निकाली गई इस रैली में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई गई और लोगों को नशा मुक्ति के महत्व के बारे में बताया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.