पैठाणी थाना क्षेत्र से लापता महिलाएं पुलिस ने खोज निकाली : बताया जाने का कारण ?

Share your love

पौड़ी गढ़वाल/ पैठाणी 
सितंबर के महीने पैठाणी से 3 लापता हो गई महिलाओं में से दो को पुलिस ने बरामद कर लिया है बाकी एक के लिए दो पुलिस टीमें सर्चिंग में लगी हुई है ग्रामीणों द्वारा आशंका जताई जा रही थी कि कोई तस्कर गैंग यहां एक्टिव है लेकिन यह सभी कयास फेल साबित हुए
महिलाएं अपनी इच्छा से परिवारिक परेशानियों के चलते अपने घरों से गई थी।
महिलाओं के लापता होने की सूचना के संबंध में जैसे ही क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को पता चली उसी वक्त तुरंत स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने एसएसपी पौड़ी गढ़वाल को निर्देशित किया जिसके बाद पुलिस के द्वारा विशेष टीमें बनाकर अलग-अलग सर्चिंग हेतु महिलाओं की खोज में लगाया गया।
6 नवंबर और 24 नवंबर को पैठाणी थाने में तहरीर दी जाती है कि उनके घरों से महिला गायब हो गई है जिसके पश्चात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमें गठित की जाती हैं और एक हफ्ते में ही क्षेत्र से लापता हो गई महिलाओं का पता लगा दिया जाता है
दिनांक 24.09.2022 को एक स्थानीय निवासी पैठाणी ने थाना पैठाणी पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि दिनांक 23.09.2022 को उनकी पुत्री, जो घर से बिना बताये कहीं चली गयी है, के सम्बन्ध में थाना पैठाणी में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। थानाध्यक्ष पैठाणी  विरेन्द्र सिंह रमौला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं सुरागरसी पतारसी इलैक्ट्रिक सर्विलांस की मदद से तथा मुखबिरों को सक्रिय कर सूचना संकलन के आधार पर थाना पैठाणी पुलिस द्वारा दिनांक 01.10.2022 को ग्राम-ढाणा सेक्टर-8,मानेश्वर गुडगांव (गुरुग्राम) से गुमशुदा को सकुशल बरामद कर लिया गया महिला ने बताया कि उसका पति उसे खर्चा नहीं देता है जिस कारण वह यहां नौकरी करने के लिए घर से आई थी।
इसके साथ ही
दिनांक 06.9.2022 को  कुलदीप सिंह नेगी पुत्र प्रेम सिंह नेगी निवासी ग्राम कुठ पोस्ट गडोली थाना पैठाणी पौडी गढ़वाल ने अपनी भाभी अन्नपूर्णा उर्फ रिया देवी उम्र 21 वर्ष का दिनांक 04.09.2022 को अपनी दोस्त पूजा से मिलने जाना व वापस ना आने के संबंध मे  गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी । दिनांक 18.09.2022 को  थाना पैठाणी  पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी पुलिस टीम द्वारा खोजबीन कर व घटना के त्वरित शीघ्र अनावरण हेतु सर्विलांस की मदद से तथा मुखबिरों को सक्रिय कर सूचना संकलन के आधार पर थाना पैठाणी पुलिस द्वारा  27.09.2022 को ग्राम सलोन से अन्नपूर्णा उर्फ रिया देवी को बरामद किया गया।  जिसके  माननीय न्यायालय के समक्ष कथन अंकित कराए जाएंगे
वहीं पैठाणी थाना अध्यक्ष विरद्र रमोला ने बताया  एक अन्य महिला जो मानसिक विक्षिप्त है उसकी खोज के लिए दो टीमें सर्चिंग पर लगाई गई है क्योंकि यह महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और अपने साथ मोबाइल फोन भी नहीं ले गई है जिस कारण इसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है लेकिन पुलिस के द्वारा हर जगह महिला की खोजबीन जारी है जल्द ही यह महिला भी पुलिस द्वारा खोज ली जाएगी

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.