रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लाये मुख्य अभियुक्त से पुलिस ने की विस्तृत पूछताछ
Share your love
देहरादून
रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लाये मुख्य अभियुक्त से पुलिस ने की विस्तृत पूछताछ।
अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त की गयी 32 बोर पिस्टल मय 04 जिंदा कारतूस तथा अभियुक्त द्वारा पहने गये कपडों को पुलिस ने किया बरामद।
घटना के बाद पुलिस से बचने के उद्देश्य से अभियुक्त द्वारा कपड़े बदलते हुए अपना हुलिया बदलकर पिस्टल तथा घटना में पहने कपड़ो को छिपाया था उक्त स्थान पर
अवैध पिस्टल की बरामदगी पर अभियुक्त के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग किया गया पंजीकृत।
रिलायंस ज्वैल्स शोरूम लूट प्रकरण में पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त अभिषेक का दिनांक: 30-11-2023 का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड लिया गया था। रिमाण्ड के दौरान अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा घटना के बाद हिमाचल प्रदेश के रास्ते भागने तथा चेकिंग के दौरान पुलिस से बचने के लिये रास्ते में धूलकोट के जंगल में अपने पहने कपड़े बदलते हुए अपना हुलिया बदलकर घटना में प्रयुक्त अस्लाह तथा उक्त कपड़ो को वही छिपाना बताया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर धूलकोट के जंगल से घटना में प्रयुक्त एक अदद 32 बोर पिस्टल, मैगजीन, 04 जिन्दा कारतूस व घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहने कपडे (एक कमीज, एक जीन्स आदि) बरामद किये गये।
अवैध अस्लाह बरामद होने पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
