PM मोदी ने किया CM धामी को फोन, इस बारे में ली जानकारी

Share your love

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत व बचाव एवं निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे मे अवगत कराते हुए आपदा प्रभावितो को दी जा रही आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उत्तराखंड के खास लगाव है। इसलिए वो साल में कई बार उत्तराखंड आते रहते हैं। केदारनाथ पुन निर्माण पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसका काम जोरों शोरों से चल रहा है। उत्तराखंड सरकार केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य में जान झोंक रही है। वहीं बता दें कि बीते दिनों उत्तराखंड में बारिश के कहर से कई लोगों की जान चली गई। कई घर दुकानें तबाह हो गए। कई लोग अभी भी लापता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.