पौड़ी: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कृषि कानून को वापस लेने पर आम आदमी पार्टी ने मिठाई बांटकर खुशी की जाहिर

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानून को वापस लेने के फैसले को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा अपनी खुशी का इजहार किया गया है। जिसके मध्यनजर आप पार्टी द्वारा जनपद पौड़ी के चौबट्टाखाल विधानसभा में आम के कार्यकर्ताओं द्वारा सतपुली में पटाखे फोड़ कर और एक दूसरे को मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया गया।

आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी ने कहा कि यह फैसला 700 किसानों की शहादत की जीत है जिन्होंने काले कृषि कानून के मद्देनजर अपनी शहादत दी है। उन्होंने कहा कि यहां कानून समाप्त होना ही चाहिए था क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आवाज को दबाया जा रहा था उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनाव के मद्देनजर इस फैसले को लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मगर यह निश्चित है कि देश में किसान की आवाज को कोई भी दबा नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की भी जीत है जिन्होंने तन मन धन से किसानों के साथ खड़े होकर किसानों की आवाज बुलंद की और अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काले कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला लेना पड़ा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.