पंतनगर: अव्यवस्थाओं के चलते सैकड़ो कोरोना मरीजो ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Share your love

रुद्रपुर: पंतनगर के होस्टल में बने कोरोना केयर वार्ड यानी आइसोलेशन केंद्र में आज सैकड़ो कोरोना मरीजो ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये गए इन्तेजामतो को लेकर प्रदर्शन किया।

अव्यवस्थाओं का बोलबाला होने के चलते मरीजो ने होस्टल छोड़ कर बाहर आ गए और आइसोलेशन केंद्र में जाने से मनाही करने लगे। कोरोना मरीजो ने टॉयलेट कॉमन होने और सुविधाएं ना मिलने का आरोप लगाते हुए होस्टल के बाहर आकर प्रदर्शन किया।

जिसके बाद पंतनगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मय दल बल के मोके पर पहुँचे और लोगो को समझाने का प्रयास किया।लेकिन ख़बर लिखने तक कोरोना मरीजी मानने को तैयार नही थे। वही इतना ही नहीं इस पूरी घटना के दौरान स्वास्थ्य विभाग का कोई भी नोडल अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *