देहरादून के मोहब्बेवाला में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर कार के ऊपर पलटा, चार लोगों की मौत की आशंका!

Share your love

लोकजन टुडे देहरादून

देहरादून। राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर वर्ना कार के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार कंटेनर के नीचे पूरी तरह दब गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कंटेनर के नीचे दबी कार को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों और हताहतों की वास्तविक संख्या की जानकारी जुटाई जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.