एसएसपी दून के कड़े निर्देशों का असर: दून पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर वसंत विहार में चोरी की 3 वारदातों का किया पर्दाफाश!
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

देहरादून में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसने के लिए एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने एक और सराहनीय कार्रवाई को अंजाम दिया है।
दिनांक 1 नवंबर 2026 को वसंत विहार थाने में तीन अलग-अलग दुकानस्वामियों अंकित सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह, निवासी माजरा, अंशुल पालीवाल पुत्र प्रदीप पालीवाल, निवासी- शिवालिक पुरम, वसंत विहार और अश्वनी कुमार पुत्र नंदलाल, निवासी लख्खीबाग द्वारा थाना वसंत विहार पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अज्ञात चोरों द्वारा उनकी दुकानों 31 अक्टूबर 2026 की रात्रि में ताले तोड़कर ज्वैलरी, नकदी और अन्य सामान चोरी करने के बारे में अवगत कराया।
एक ही क्षेत्र में लगातार हुई चोरी की इन वारदातों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल पुलिस टीमों का गठन करने और अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए गए थे ।
आदेशों के अनुपालन में वसंत विहार पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आसपास लगे लगभग 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, सघन चैकिंग अभियान चलाया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों के हुलिया की पहचान करी । इसके साथ ही, पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त रहे अपराधियों की अद्यतन स्थिति का भौतिक सत्यापन भी किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा की गई इस मुस्तैद और अथक कार्रवाई के परिणामस्वरूप, दिनांक 2 नवंबर 2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने मलिक चौक के पास से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर (सुमित उर्फ सत्यम उर्फ चीरवा पुत्र रामकृपाल, निवासी- देहराखास, थाना पटेल नगर, देहरादून) को चोरी के माल के साथ दबोच लिया ।
पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त सुमित ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की इसी लत को पूरा करने के लिए उसने रात्रि के समय सूना मौका देखकर जीएमएस रोड स्थित विभिन्न दुकानों के ताले तोड़े और वहां रखे लैपटॉप, मोबाइल फोन, ज्वैलरी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
बताते चलें कि अभियुक्त आदतन अपराधी है और उनके विरुद्ध देहरादून के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत लगभग 9 मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्त से एक ACER लैपटॉप, Vivo ke 2 सिल्वर व ब्राउन रंग के मल्टीमीडिया फोन, 01 जोड़ी सफेद धातु की पायल, 01सफेद धातु की चैन और लगभग ₹ 4,300/-नकद बरामद हुए।
चोरियों का मात्र 24 घंटों में खुलासा करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी, इंदिरानगर उपनिरीक्षक सुनील नेगी, अपर उपनिरीक्षक गंभीर सिंह राणा, हैड कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल हेमवती नंदन, कॉन्स्टेबल दीपक, कॉन्स्टेबल विपिन, कॉन्स्टेबल शार्दूल एवं कॉन्स्टेबल नीरज शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
