अपने मालिक से रंगदारी मांगने की साज़िश रचने वाले ड्राइवर के मंसूबे पर फिरा पानी, हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे में प्रकरण का किया खुलासा !

Share your love

हरिद्वार

पुलिस ने किया ट्रैवल्स कारोबारी से रंगदारी मांगने संबंधी प्रकरण का 24 घंटे के भीतर खुलासा

♦️रकम न देने पर गोली मारने की दी गई थी धमकी

♦️ड्राइवर निकला षडयंत्रकर्ता, साथी संग बनाई योजना

ट्रैवल्स कारोबारी से फिरौती मांगने व न देने पर गोली मारने की धमकी देने सम्बन्धित मामले में हरिद्वार कनखल पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर अभियुक्त शहनवाज़ उर्फ सोनू व इरफान उर्फ नोशद को हिरासत में लिया।

5 वर्षों से ट्रैवल्स मालिक की गाड़ी चला रहे अभियुक्त इरफान ने अपने मालिक का मोटा काम देखकर मोटी रकम ऐंठने के लालच में अपने साथी शहनवाज से एक धमकी भरा पत्र लिखवाकर भेजा था लेकिन हरिद्वार पुलिस की सतर्कता से पकड़ा गया। अब माफी मांग रहा है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.