नैनीताल में पहली बार आयोजित किया गया ओपन माइक कार्यक्रम, नगर के लोगो ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Share your love

रिपोर्ट: गुंजन मेहरा

नैनीताल: लॉक डाउन में वर्चुअल माध्यमों पर अपना हुनर दिखाने के बाद नैनीताल के स्थानीय कलाकारों ने अनलॉक के दौरान कलाकारों को एक मंच प्रदान किया जिसमें कलाकारों ने अपनी छुपी हुई प्रतिभा को सबके सामने रखा दिल्ली की संस्था तामीर ने नैनीताल हिमाल संस्था के प्रमोद प्रसाद से सम्पर्क किया और कैफ़े हिमालया के सुमित जेठी – मोनिका जेठी ने अपने रेस्टोरेंट में कार्यक्रम करने की अनुमति दी।

सोमवार 01 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें गीत, संगीत, कविता, शायरी व स्टैंड अप कॉमेडी करके कलाकारों ने अपनी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।ओपन माइक कार्यक्रम में लगभग चालीस कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद प्रसाद, कार्यक्रम समन्वयक अमित साह, कार्यक्रम सह -समन्वयक मो. खुर्शीद हुसैन, कार्यक्रम सहायक हिमाल संस्था नैनीताल अध्यक्ष अदिति खुराना, टीम बेनी, मोनिका जेठी, सुमित जेठी, अर्जुन व कार्यक्रम में मौजूद डॉ. मोहित सनवाल, राजेश साह, संजय तिवारी, सुभाष चंद्रा, सुखमय मजूमदार, अरुण कुमार साह, गौरव जेठी, राधा वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.