दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

Share your love

लक्सर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मेन बाजार पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरिक्षक उमेश नेगी व चेतक पुलिस कर्मी संजय व उत्त्तम सिंह को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार देर शाम को मेन बाजार पुलिस ने कच्ची शराब के साथ वार्ड नम्बर एक निवासी गजे सिंह उर्फ गजा पुत्र शोभाराम को लक्सर हरिद्वार रोड चौधरी पैट्रोल पम्प के पास से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। एसआई उमेश नेगी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी। जिसे देखते हुए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर भोवापुर से लक्सर की ओर बिक्री के लिए लाई जा रही कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अन्य गांवों से भी शिकायतें मिल रही हैं। जिसे देखते हुए आगे भी अभियान जारी रहेगा। टीम में उपनिरिक्षक उमेश नेगी कानि संजय व उत्त्तम आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.