स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर तीमारदारों से अभद्रता करने वाला नशेड़ी डॉक्टर हुआ सस्पेंड

Share your love

लोकजन टुडे

नशे की हालत में मरीजों के तीमारदा lरों से अभद्रता करने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने सतपुली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ शिव कुमार को निलंबित कर दिया गया है l

19 दिसंबर को डा० शिव कुमार, चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारा दिनांक 19.12.2022 को अपने कार्यस्थल पर नशे की हालत में चिकित्सालय में उपस्थित 108 कर्मियों एवं मरीजों के तीमारदारों से अभ्रदता कर अनुशासनहीनता की थी। घटना से जुड़ा वीडियो भी वायरल हुआ था।

इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी, पौड़ी गढ़वाल के संबंधित चिकित्सक के विरूद्ध उत्तरांचल राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली, 2002 के अधीन यथोचित दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने की संस्तुति की थी।

डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा की इस तरह की अनुशासनात्मक कार्यवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी l
डॉक्टर को भगवान के समक्ष का दर्जा दिया गया है l चिकित्सकों को यह ध्यान रखना होगा कि जनता के प्रति वह यह भावना सदा बनी रहने दे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.