कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को भिटौली त्यौहार की शुभकामनाएं देते कुर्मांचल परिषद के पदाधिकारीगण !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने भेंट कर भिटौली त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पदाधिकारियों को त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भिटौली त्यौहार विशेष रूप से मायके और ससुराल के बीच प्रेम, स्नेह और अपनत्व को मजबूत करने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में रिश्तों की मिठास को बनाए रखने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का भी संदेश देता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऐसे त्योहार हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और पारिवारिक मूल्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.