डॉक्टर ही नहीं, पूरा स्वास्थ्य विभाग नशे में झूम रहा….

पौड़ी गढ़वाल /सतपुली:

 

 

जनपद पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा के सतपुली सरकारी अस्पताल  के डॉक्टर की दादागिरी, का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल नशे में डॉक्टर कहां जाने वाला यह शख्स इतना मदहोश है कि क्या कह रहा है शायद इसे स्वयं भी नहीं पता डॉ महोदय जाम छलका ने को इतने बेसब्र हैं कि इन्होंने मरीज को जबरदस्ती रेफर कर दिया। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में रविवार रात 108 की मदद से मरीज अस्पताल में पहुंचने पर अस्पताल के डॉक्टर शिवकुमार नशे की हालत में दिखे यही नहीं नशे की हालत में उनके द्वारा मरीज के तीमारदार के साथ बदतमीजी भी की ।
108 कर्मचारी के साथ भी बदतमीजी की और मरीज को बिना देखे हायर सेंटर रेफर कर दिया ।
नशे की हालत में डॉक्टर शिवकुमार इतने चूर थे कि वह क्या कह रहे हैं वह स्वयं भी नहीं जान रहे थे वही इस पूरे मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी प्रवीण कुमार ने जांच के उपरांत कार्रवाई करने की बात कही है लेकिन उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी में लाने का दम भर रही सरकार आखिर किस आधार पर यह बात कह रही है यह कोई पहला मामला नहीं है उपचार कराने के दौरान चिकित्सक कब नशे में चूर होकर बदतमीजी करना इससे पहले भी कई डॉकरों के द्वारा यह हरकत की जा चुकी है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और स्वयं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के गृह क्षेत्र का यह हाल है तो अन्य जिलों की परिकल्पना आप स्वयं कर सकते हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.