राजधानी देहरादून में 3 दिन से बंद कमरे में मरे हुए माता और पिता के बीच जिंदा निकला नवजात बच्चा
Share your love
देहरादून
थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून
जाको राखे साइयां मार सके ना कोई 3 दिन से मरे हुए माता पिता के बीच में नवजात बच्चा निकला सुरक्षित

दिनांक 13/0 6 /2023 को जरिए कंट्रोल रूम सूचना प्राप्त हुई टर्नर रोड पर किसी घर में डेड बॉडी हो सकती है क्योंकि काफी बदबू आ रही है इस सूचना पर थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन मय फोर्स के मौके पर गए तो पाया कि टर्नर रोड सी13 में मकान मालिक सोहेल निवासी जोशियाडा उत्तरकाशी के मकान में काशिफ पुत्र मोहतशिम निवासी चहलोली थाना नागल जिला सहारनपुर अपनी पत्नी अनम के साथ पिछले 4 महीने से निवास कर रहा था जिसके कमरे के एक दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था तथा दूसरे दरवाजे पर अंदर से कुंडी बंद थी मौके पर दरवाजे की जाली काटकर कुंड खोली गई कमरे में देखा तो मृतक पति-पत्नी की बॉडी कमरे पर फर्श पर पड़ी थी जिनसे काफी बदबू आ रही थी तथा दोनों बॉडी लगभग दो-तीन दिन पुरानी लग रही थी क्योंकि दोनों बॉडी काफी फुल चुकी थी तथा कमरे में काफी खून जमा था मौके पर एफ एस एल टीम को बुलाया गय टीम द्वारा दोनों बॉडी को भली-भांति चेक किया गया लेकिन मृतकों के शरीर पर किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं थी तथा मौके पर जो खून बहा था वह उनके नाक और मुंह से निकल रखा था तथा दोनों मृतकों के बीच में एक छोटा बच्चा जो चार-पांच दिन का था वह जीवित था बच्चे को तुरंत निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून चिकित्सालय भिजवाया गया बच्चा जिंदा था जो अभी सकुशल है घटनास्थल के निरीक्षण से प्रथम दृश्य दोनों का सुसाइड करना ज्ञात हुआ है दोनों मृतकों की बॉडी को पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया गया तो जानकारी मिली कि मृतक कि 1 साल पहले ही दूसरी शादी हुई थी पहली वाली पत्नी से एक 5 साल का बच्चा है पहली पत्नी नुसरत ने बताया कि जब दो-तीन दिन से मेरे पति फोन नहीं उठा रहे थे और फिर फोन बंद हो गया था तो जो आज लगभग 2:00 बजे मौके पर उपस्थित आई थी लेकिन जब उनके दरवाजे बंद मिले तो उसके द्वारा अपने सास व देवर को सूचना दी गई तत्पश्चात उनके द्वारा मृतक के परिचित अस्वद को सूचना दी गई जिसके द्वारा मौके पर पहुंचकर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई परिजनों व पहली पत्नी से जानकारी की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरी आखिरी बार बात 10 जून को रात्रि 11:00 बजे हुई थी तो मेरे पति द्वारा बताया गया था कि कल को मैं गांव आऊंगा क्योंकि उनके द्वारा किसी से ₹500000 उधार लिए थे जो उनको वापस करने थे क्योंकि उनके द्वारा 10 जून का समय दिया गया था तथा इससे पूर्व भी दो बार समय मांगा गया था।
प्रथम दृष्टा मृतक के परिजनों व घटनास्थल के निरीक्षण से दोनों का आत्महत्या करना ज्ञात हुआ है फिर भी जांच जारी है यदि कोई अन्य तथ्य प्रकाश में आता है तो आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नाम पता मृतक
1- काशिफ पुत्र मोहतशिम निवासी चहलोली थाना नागल जिला सहारनपु उम्र 25 वर्ष
2- अनम पत्नी काशिफ निवासी चहलोली थाना नागल जिला सहारनपुर उम्र 22 वर्ष
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
