कॉमेडियन भारती सिंह के घर NCB ने मारा छापा, जारी किया समन

Share your love

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के मुंबई स्थित फ्लैट पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आज छापा मारा है। छापेमारी ड्रग्स के मामले में हुई है। भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को एनसीबी ने समन भी जारी किया गया है।

गौरतलब है कि एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एनसीबी ड्रग्स एंगल पर भी जांच कर रही है। अब तक कई अभिनेत्रियों से पूछताछ की जा चुकी है। कुछ दिन पहले ही अभिनेता अर्जुन रामपाल और फिल्मकार फिरोज नाडियाडवाला के घर पर भी एनसीबी ने छापेमारी की थी।

भारती मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। इंडियन लाफ्टर चैलेंज से भारती ने करियर की शुरुआत की थी। भारती ‘द कपिल शर्मा शो’ के साथ ही कई कॉमेडी शोज में काम रही है। उन्होंने वर्ष 2017 में राइटर हर्ष लिम्बाचिया से शादी की थी।

सुशांत की पूर्व प्रेमिका रिया चक्रवर्ती व उनका भाई शोविक ड्रग्स मामले में जेल जा चुके हैं। एनसीबी ने सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, निजी कर्मचारी दीपेश सावंत और भी कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने से पहले रिया ने 28 दिन जेल में बिताए। जबकि, रिया का भाई अभी भी जेल में है। वहीं, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रिकुल प्रीत सिंह आदि अभिनेत्रियों से भी एनसीबी ने पूछताछ की है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.