रुड़की पहुंचे भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा चहरे को बनाया जिला उपाध्यक्ष

Share your love

रिपोर्ट: सलमान मलिक

 

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन ,तोमर, ने आज युवा विंग का जिला उपाध्यक्ष तंसर को बनाया इस मौके पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखने को मिला। सभी कार्यकर्ताओं ने तनसर अली को फूल मालाएं पहना कर बधाई दी।

आपको बता दे भारतीय किसान यूनियन तौमर गुट धीरे धीरे क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान बनाता जा रहा है। किसानों के हर मुद्दे पर यह गुट सबसे आगे दिखाई देता है। वही अब ग्रामीण क्षेत्रो से निकल कर यह गुट शहरों में भी अपनी पहचान बना रहा है। वही रुड़की के भारत नगर में आज भारतीय किसान यूनियन तौमर की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा तंसर अली को युवा चेहरे के तौर पर युवा विंग का जिला उपाध्यक्ष चुना गया।

इस मौके पर तंसर अली ने बताया कि वह अपने संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे साथ ही युवा चेहरा होने के नाते वह युवाओं को भी भारतीय किसान यूनियन तौमर गुट में शामिल करके यूनियन के कुनबे को बढ़ाने का काम करेंगे।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.