मिशन मुख्यमंत्री: एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अवैध नशा व नशा कारोबारियों के विरुद्ध सख्त रुख — 97.7 ग्राम हैरोइन क्रिस्टल (Methamphetamin) बरामद!

Share your love

मिशन मुख्यमंत्री : नशे को हटाना है नौजवानों को बचाना है”

मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने नशे के कारोबार पर कड़ा प्रचार किया है जिसके बाद नशीले पदार्थों के तस्करो पर ऊधमसिंहनगर पुलिस/ANTF की बड़ी कामयाबी मिली है । ताज़ा जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र से 97.7 ग्राम अवैध हैरोइन क्रिस्टल ( Methamphetamine ) के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार किया है।अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद ड्रग्स क्रिस्टल की कीमत लगभग 30 लाख रूपये है। निश्चित रूप से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है एसएसपी ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए 2500 रुपए के ईनाम की घोषणा की गई ।

ऊधमसिंहनगर पुलिस की अवैध नशे तथा नशा तस्करो के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही भविष्य में भी लगातार रहेगी जारी।

अभियुक्त से पूछताछ करने पर उक्त हैरोइन क्रिस्टल दिनेशपुर रोड कालीनगर निवासी राजेश से लाकर रुद्रपुर में नशे के आदि लोगों को महंगे दामों में बेचना बताया तथा समीर मंडल निवासी संजयनगर खेडा की भी इसमें मिली भगत होना बताया। अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध थाना कोतवाली रुद्रपुर में FIR NO- 516/2024 धारा 8/21/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया ।

नाम पता अभियुक्त
➡️विश्वजीत मंडल उर्फ राहुल मंडल पुत्र साधन मंडल निवासी वार्ड नंबर-11 संजयनगर खेड़ा थाना ट्रांजिस्ट कैम्प

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1.FIR NO.273/21 धारा 60 EX ACT, थाना ट्रांजिट कैम्प

बरामदा माल का विवरण
➡️ कुल 97.7 ग्राम हैरोइन क्रिस्टल
➡️एक अदद मोबाइल फोन
➡️एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.