उत्तर प्रदेश में इंटरनेट बंद होने से प्रभावित हुआ करोड़ों का कारोबार…
Share your love
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के चलते इंटरनेट पर लगी रोक से बैंकिंग सेवाओं पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। इससे कई शहरों और कस्बों में नगदी की कमी के चलते बैंकों को अपनी शाखाएं भी बंद रखनी पड़ी।
नेट के बंद होने से व्यापारियों को भी काफी…
नेट के बंद होने से व्यापारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे उन लोगों पर खासा असर पड़ा, जिनका कारोबार पूरी तरह से इंटरनेट के द्वारा चलता है। जिन जिलों में प्रशासन ने इंटरनेट को बंद करने का आदेश दिया है, उनमें कई ऐसे शहर हैं जो कि कारोबारी लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं।
सर्वाधिक असर लखनऊ, कानपुर, वाराणसी…
सर्वाधिक असर लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, बहराइच, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद और गोरखपुर में देखने को मिला।
कैश न होने से कई एटीएम भी खाली…
कई बैंकों ने प्रभावित जिलों में नगदी भेजना बंद कर दिया, जिसके चलते बैंक शाखाओं को भी बंद करना पड़ा। कैश न होने से कई एटीएम भी खाली हो गए। हालांकि कई बैंकों के एटीएम वीसैट प्रणाली पर काम करते हैं, लेकिन कैश न होने से इनको भी बंद करना पड़ा।
अभी यह नहीं पता चला है कि नेट बंद होने से…
इंटरनेट के ठप होने से डिजिटल बैंकिंग ट्रांजेक्शन, ओटीपी सेवाएं, ई-केवाईसी, यूपीआई, आधार के जरिए पेमेंट सिस्टम जैसी बैंकिंग सेवाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि नेट बंद होने से कुल कितने करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
