मणिकांत मिश्रा सेनानायक एसडीआरएफ द्वारा चार धाम यात्रा में मुस्तैद जवानों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश ..

Share your love

देहरादून डोईवाला

 

मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF द्वारा वाहिनी मुख्यालय में मासिक सम्मेलन के दौरान दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश।

आज दिनाँक 26 मई 2023 को सेनानायक  द्वारा SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड राज्य में व्यवस्थापित SDRF पोस्टों पर उपस्थित अधिकारियों व कार्मिकों का सम्मेलन लिया गया।

सम्मेलन के माध्यम से सेनानायक  द्वारा समस्त अधिकारियों व कार्मिकों के आवासीय/भोजन व्यवस्था तथा अन्य व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गयी साथ ही न्यूनतम समय में समस्याओं के त्वरित निदान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

वर्तमान समय में राज्य में चारधाम व श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा प्रचलित है जिसमें SDRF द्वारा संवेदनशील स्थानों पर नियुक्त रहकर श्रद्धालुओं की सहज, सुगम व सुरक्षित यात्रा हेतु निस्वार्थ भाव से महत्त्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं द्वारा चारधाम में दर्शनों का लाभ उठाया जा रहा है। चारधाम यात्रा में ड्यूटी के सकुशल निर्वहन हेतु सेनानायक  द्वारा समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इसी मनोयोग से कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया साथ ही सेनानायक  द्वारा प्रत्येक कर्मी को मृदु व्यवहार और धैर्य से कर्तव्य पर तत्पर रहने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही यह भी बताया गया कि यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को समय से सूचना प्रेषित की जाए।

श्री हेमकुण्ड साहिब में मौसम खराब होने के कारण वर्तमान में यात्रा को मौसम अनुकूल होने तक रोका गया है। मौसम अनुकूल होते ही श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ने के दृष्टिगत सेनानायक  द्वारा SDRF टीमों को आवश्यक सावधानी बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन के दौरान पूर्ण सेवाभाव, समपर्ण व कर्मठता से प्रयासरत रहेंगे। चूंकि यात्रा मार्ग पर बर्फबारी लगातार जारी है अतः कम्पनी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने जवानों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान दे साथ ही जवानों के क्लोथिंग अवश्य चेक कर लें, किसी भी कर्मी के पास वर्दी वस्तु /स्नो क्लोथिंग की कोई कमी न हो।

आगामी माह में पर्यावरण दिवस के अवसर पर SDRF के समस्त अधिकारी/कर्मचारीयों को अपने आस पास वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्थक प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि इस अभियान में आम जन मानस को भी प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया जाए और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आम जनमानस में व्यापकता से पहुँचाया जाए।

सम्मेलन के उपरांत सेनानायक महोदय द्वारा SDRF वाहिनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया व किये गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए मनोबल भी बढ़ाया।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.