मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF मासिक सम्मेलन में दिए निर्देश एसडीआरएफ टीम का रिस्पांस टाइम कम से कम हो
Share your love
देहरादून
मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF द्वारा SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में लिया गया मासिक सम्मेलन, दिए आवश्यक दिशानिर्देश।

आज दिनाँक 21 जुलाई 2023 को मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट, SDRF द्वारा SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड राज्य में व्यवस्थापित SDRF पोस्टों पर उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का मासिक सम्मेलन लिया गया।
सम्मेलन के माध्यम से सेनानायक द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के आवासीय/भोजन व्यवस्था तथा अन्य सामूहिक/व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गयी और समस्याओं के त्वरित निदान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
कमांडेंट के द्वारा निर्देशित किया गया कि वर्तमान समय में सम्पूर्ण राज्य में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है और बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा भी समय-समय पर एडवाइजरी जारी करते हुए अलर्ट रहने हेतु बताया जा रहा है। ऐसे में SDRF की समस्त टीमें, मुख्यतः फ्लड रेस्क्यू टीमें अपने समस्त रेस्क्यू उपकरणों के साथ एक्टिव मोड पर रहेगी, रेस्पॉन्स टाइम को कम से कम करने हेतु निरंतर अभ्यास करते रहेंगे, साथ ही समय-समय पर उपकरणों की क्रियाशीलता की जांच भी करते रहेंगे ।चूंकि मौसम के अनुसार यह समय अत्यंत संवेदनशील है अतः हम सभी को यह प्रयास करना है कि अनावश्यक रूप से अवकाश का उपभोग न किया जाए, केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश लिया जाए । यह समय परीक्षा का है ऐसे में प्रत्येक दिन आमजन की सेवा में समर्पित रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करना है । कम्पनी इंचार्ज को यह भी निर्देशित किया गया कि वह अपने अधीनस्थ समस्त कार्मिकों को किसी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा पर भी पूर्ण ध्यान देने के लिए भलीभांति ब्रीफ करना सुनिश्चित करें।
श्रावण कांवड़ मेले के सकुशल समापन पर सभी SDRF कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए बताया गया कि SDRF द्वारा काँवड़ मेले को सकुशल सम्पन्न कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया गया है। SDRF जवानों द्वारा कांवड़ मेले के दौरान अत्यंत संवेदनशील स्थानों पर नियुक्त रहते हुए कई कांवड़ियों को रेस्क्यू कर उनके अनमोल जीवन का रक्षण किया गया। ऐसे सभी साहसी कार्मिक बधाई के पात्र है। SDRF वाहिनी में प्रशिक्षणरत उत्तराखंड पुलिस के रिक्रूटों द्वारा भी कांवड़ मेले में शानदार कार्य किया गया। यह इनके जीवन की प्रथम फील्ड ड्यूटी थी, जिसमे इनके द्वारा उत्कृष्ट ड्यूटी की गई। काँवड़ मेले से इन्हें भीड़ नियंत्रण का सर्वोत्तम व्यवहारिक ज्ञान मिल गया है। निश्चय ही यह प्रथम फील्ड अनुभव इनके अग्रिम सेवाकाल पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। महोदय द्वारा रिक्रूट प्रशिक्षण में नियुक्त समस्त स्टाफ को निर्देशित किया गया कि रिक्रूटों को कानून की बारीकियां सिखाने के साथ ही फील्ड का बेहतरीन ज्ञान देकर निपुण बनाया जाए।
कमांडेंट द्वारा बताया गया कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि की SDRF उत्तराखण्ड पुलिस के 25 जवानों द्वारा पड़ोसी राज्य, हिमाचल प्रदेश के विख्यात इंस्टिट्यूट अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ़ माउंटेनियरिंग & एलाइड स्पोर्ट्स*, मनाली से बेसिक एंड एडवांस *माउंटेनियरिंग* का 28 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर वाहिनी में आगमन कर लिया गया है। अन्य राज्य से प्रशिक्षण प्राप्त कर दक्ष हुए इन जवानों से निश्चित ही SDRF की *हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम* को बल मिला है और इन प्रशिक्षित कार्मिकों के अनुभवों से अन्य जवानों को भी आशातीत लाभ मिलेगा।
, वर्तमान समय में प्रचलित चारधाम व श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा में ड्यूटी के कुशल निर्वहन हेतु समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इसी मनोयोग से कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही कांवड़ मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले SDRF अधिकारियों/कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
*प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले अधिकारियों/कार्मिकों का विवरण:-*
1. निरीक्षक श्री कवीन्द्र सजवाण
2. अपर उप निरीक्षक श्री दीपक मेहता
3. मुख्य आरक्षी आशिक अली
4. मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी
5. मुख्य आरक्षी किशोर कुमार
6. मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह
7. आरक्षी प्रकाश मेहता
8. आरक्षी मातबर सिंह
9. आरक्षी रविन्द्र सिंह
10. आरक्षी सुमित तोमर
11. आरक्षी सुमित नेगी
12. आरक्षी सागर चंद्र
13. आरक्षी चंदन बिष्ट
14. आरक्षी शिवम सिंह
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
