एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व में दून पुलिस की बड़ी कामयाबी: एम्स ऋषिकेश में लाखों की चोरी का खुलासा, आंध्र प्रदेश का अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल
एसएसपी देहरादून के कुशल मार्गदर्शन, दूरदर्शी नेतृत्व और सटीक दिशा-निर्देशों के चलते दून पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाते हुए एम्स ऋषिकेश के आवासीय परिसर में हुई लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की हाई-प्रोफाइल चोरी का दून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आंध्र प्रदेश के एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर को ₹50 लाख अनुमानित कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, फर्जी पहचान पत्र और चोरी में प्रयुक्त उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी देहरादून के त्वरित एक्शन और त्वरित टीम गठन के निर्देश के परिणामस्वरूप न केवल एम्स ऋषिकेश, बल्कि गुजरात के राजकोट स्थित सिविल अस्पताल परिसर में हुई चोरी की बड़ी घटना का भी पर्दाफाश हो गया है।
क्या था मामला ?
दिनांक 20 जुलाई 2026 को एम्स ऋषिकेश के आवासीय परिसर (बिल्डिंग सं.-60, फ्लैट सं.-60302) निवासी श्री रविन्द्र तिवारी द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी गई थी कि किसी अज्ञात चोर ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण तथा ₹60,000 की नकदी पार कर दी है। मामला बेहद गंभीर होने के कारण तत्काल कोतवाली ऋषिकेश में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने मामले को स्वयं संज्ञान में लिया और तत्काल प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश यशपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने:घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया, आसपास के रास्तों और संदिग्ध मार्गों पर लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, सघन चैकिंग अभियान चलाया और मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।
पुलिस की लगातार और सटीक घेराबंदी के परिणामस्वरूप 31 जुलाई 2026 की रात्रि मुखबिर की सटीक सूचना पर काली माता मंदिर, सात मोड़ देहरादून रोड, ऋषिकेश के पास से अभियुक्त मंडलपु शिवा अंजनेयुलू पुत्र मंडलपु कोटेश्वर राव, निवासी 5-111 मेन रोड, ओप्पो रामालयम, एडलापाडु, जनपद गुंटूर आंध्र प्रदेश को धर दबोचा ।
चोरी का अनोखा पैंतरा: बीमारी का बहाना और फर्जी पहचान पत्र
पूछताछ में गिरफ्तार शातिर अपराधी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए:
रैकी का तरीका: आरोपी बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। वह बीमारी का बहाना बनाकर बड़े अस्पताल परिसरों में घूमता था और वहां स्थित बंद सरकारी आवासों की रैकी करता था।
पहचान छिपाने का जाल: पुलिस की पकड़ से बचने और पहचान छिपाने के लिए वह अलग-अलग नाम और पते वाले फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल करता था, जिनके जरिए वह होटलों और धर्मशालाओं में ठहरता था।
अन्य राज्यों में वारदात: आरोपी ने स्वीकार किया कि 20 जुलाई को ऋषिकेश एम्स में चोरी करने के बाद उसने 27 जुलाई 2026 को गुजरात के राजकोट स्थित सिविल अस्पताल परिसर के आवासों में भी इसी तरह चोरी की घटना को अंजाम दिया था (जिसके संबंध में राजकोट के थाना प्रद्युम्ननगर में मु0अ0सं0-632/2026 दर्ज है)।
आपराधिक इतिहास: अभियुक्त पूर्व में भी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा और गुंटूर में चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। दून पुलिस अब अन्य राज्यों से भी इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
बरामदगी विवरण (कुल अनुमानित कीमत: ₹50 लाख)
अभियुक्त के पास से मिले काले रंग के बैग से पुलिस ने दोनों घटनाओं (ऋषिकेश एवं राजकोट) से संबंधित भारी मात्रा में बहुमूल्य सामान बरामद किया:
1. ऋषिकेश एम्स चोरी से संबंधित बरामदगी:
गढ़वाली नथ (पीली धातु) – 01, गले का हार (पीली धातु) 01मंगलसूत्र – 02मांगटीका – 01, अंगूठी – 02, कान के टॉप्स – 01 जोड़ीपायल (सफेद धातु) – 03 जोड़ी, पैर के कड़े – 01 जोड़ी, बिछुए – 05 जोड़ी, धगुली – 01 जोड़ी, धातु का यंत्र – 0103 पहचान पत्र, पेचकस (घटना में प्रयुक्त) एवं पिट्ठू बैग
2. राजकोट (गुजरात) चोरी से संबंधित बरामदगी:
अंगूठी (पीली धातु) – 04चेन मय पेंडेंट सेट – 01गले का हार – 01, कंगन – 01 जोड़ीपायल – 01 जोड़ी, बिछुए – 03 जोड़ी, ब्रैसलेट – 01
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में इस महत्वपूर्ण सफलता को हासिल करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश यशपाल सिंह बिष्ट, वरिष्वट उपनिरीक्षक नवीन जोशी, चौकी प्रभारी एम्स उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह पंवार, हैड कॉन्स्टेबल संदीप राठी, हैड कॉन्स्टेबल विपिन सैनी (SOG देहात), कॉन्सटेबल बृजेश कुमार, कॉन्सटेबल विनीत कुमार, कॉन्स्टेबल मनोज, कॉन्स्टेबल नवनीत एवं कॉन्स्टेबल सोनी शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
