उत्तराखंड परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 4 एआरटीओ अधिकारियों के तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

उत्तराखंड परिवहन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले कर दिए गए हैं। परिवहन आयुक्त बृजेश कुमार संत ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के तहत सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी देरी के तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी?

परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार,

मुख्यालय में तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एलेन रैंक्सी को अब एआरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), हल्द्वानी के पद पर भेजा गया है।

उत्तरकाशी में कार्यरत एआरटीओ (प्रशासन) के पद पर कार्यरत रतनाकर सिंह को एआरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), देहरादून की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देहरादून में एआरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) के पद पर तैनात पंकज श्रीवास्तव का स्थानांतरण एआरटीओ (प्रशासन), उत्तरकाशी के पद पर किया गया है।

वहीं मुख्यालय में तैनात आनंद कुमार जायसवाल को एआरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), कर्णप्रयाग भेजा गया है।

परिवहन आयुक्त का कड़ा निर्देश:

परिवहन आयुक्त बृजेश कुमार संत ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी अधिकार बिना किसी देरी के अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार संभालना सुनिश्चित करें, ताकि विभागीय कामकाज और सड़क सुरक्षा से जुड़े अभियानों में कोई बाधा न आए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.