उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: किच्छा में अवैध रसायनों का भारी जखीरा बरामद, 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल के साथ गोदाम सील !
Share your love
samvadd

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” विजन के तहत अवैध रसायनों के सप्लायरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की कुमाऊं यूनिट ने आबकारी विभाग और कोतवाली किच्छा पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में प्रतिबंधित रसायनों का जखीरा बरामद किया है। लालपुर क्षेत्र स्थित एक गोदाम से लगभग 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल से भरे 108 ड्रम और 78 खाली ड्रम जब्त किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाई जा रही इस विशेष मुहिम के तहत आज एसटीएफ, स्थानीय पुलिस और आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से लालपुर में छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान गोदाम से 9,050 लीटर प्रतिबंधित एथनॉलिक पदार्थ (एथनाँल), 2,600 लीटर प्रतिबंधित ग्लूकोज और 4,000 लीटर प्रतिबंधित सॉर्बिटोल (सर्बीटाँल) बरामद किया गया।
जांच में सामने आया है कि इस अवैध गोदाम का संचालन किच्छा निवासी राजकुमार खुराना, पुत्र हरबंश खुराना द्वारा अवैध रूप से किया जा रहा था। बरामद रसायनों में से एथनाँल का उपयोग अवैध या मिलावटी शराब बनाने, ग्लूकोज का टॉफी व अन्य खाद्य पदार्थों में और सॉर्बिटोल का उपयोग कफ सिरप व अन्य दवाओं के निर्माण में किया जाता है। आबकारी टीम ने मौके पर ही सभी रसायनों के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। गोदाम को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में शामिल संयुक्त टीम में एसटीएफ उत्तराखण्ड टीम से निरीक्षक विकास चौधरी, उप-निरीक्षक विपिन चन्द्र जोशी, उप-निरीक्षक कृष्ण गोपाल मठपाल, हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल महेन्द्र गिरी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, और किशन चन्द्र शर्मा (सर्विलांस) शामिल थे । वहीं कोतवाली किच्छा टीम से उपनिरीक्षक बसंत कुमार एवं कांस्टेबल त्रिलोक सिंह और आबकारी टीम से निरीक्षक महेन्द्र सिंह बिष्ट एवं समस्त स्टाफ शामिल थे।
एसटीएफ की आमजन से अपील:
एसटीएफ उत्तराखंड ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध कार्यों या अवैध मादक पदार्थों/रसायनों के भंडारण व तस्करी में लिप्त होने के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है, तो वे तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
