उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IPS, PPS और PCS अधिकारियों के तबादले; कुमाऊं IG और HRDA सचिव बदले गए !

Share your love

संवाददाता:करन सहगल

उत्तराखंड सरकार ने राज्य की प्रशासनिक और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए IPS, PPS और PCS अधिकारियों के व्यापक तबादले किए हैं।

कुमाऊं रेंज की आईजी रिद्धिम अग्रवाल का तबादला कर दिया गया है।

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर भी बड़ा बदलाव हुआ है। निवर्तमान सचिव मनीष कुमार सिंह के स्थान पर अब वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी उत्तम सिंह चौहान को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही शासन ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के लिए कई जिला स्तरीय डिप्टी कलेक्टरों और अपर जिलाधिकारियों को भी इधर से उधर किया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.