लोकजन टुडे, विकासनगर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमे 02 व्यक्ति दो युवकों को हॉकी तथा लातों से मारपीट करते हुए दिख रहे थे…
उक्त वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया…
निर्देशों का पालन करते हुए वीडियो की जांच की गयी तो मारपीट करने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान युवराज पुत्र चन्दन निवासी कटापत्थर, कोतवाली विकासनगर तथा अमन के रूप में हुई, जिस पर विकसनगर द्वारा शीघ्र कार्यवाही करते हुए युवराज को गिरफ्तार किया गया में तथा दूसरे अभियुक्त अमन की तलाश की जा रही है…
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
