वारंटीओं की अब खैर नहीं, कोतवाली पटेलनगर पुलिस लगातार कर रही धरपकड़…

Share your love

संवाददाता : करन सहगल 

देहरादून: एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर द्वारा जनपद में वारंटीओं की धरपकड़ हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं । निर्देशों का पालन करते हुए एसपी सिटी सरिता डोभाल व क्षेत्राधिकारी सदर पंकज गैरोला के तत्वाधान में कोतवाल पटेल नगर सूर्यभूषण नेगी की टीम ने वारंटी हरि कुमार पुत्र डील्लू निवासी टीएचडीसी कालोनी देहराखास देहरादून को गिरफ्तार किया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया l

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलदीप सिंह कॉन्स्टेबल विपिन कुमार एवं कॉन्स्टेबल रूसेन्द्र सैनी शामिल थे l

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.