मुंबई एयरपोर्ट से अपने घर पहुंची कंगना रनौत, शिव सैनिक ने दिखाए काले झंडे

Share your love

कंगना रनौत कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। मुंबई एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने से पहले माहौल गर्मा चुका था। कंगना से पहले वहां कंगना के सपोर्ट में करणी सेना और उनके विरोध में शिव सेना के लोग पहुंच गए थे।

वहीं रामदास आठवले की पार्टी के लोग भी मौजूद थे। उनका कहना था कि कंगना ने रामदास आठवले को फोन किया था तो वे उन्हें सुरक्षा देने आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कंगना को सुरक्षा के मद्देनजर दूसरे गेट से निकाल दिया गया। वहां मौजूद शिव सैनिकों ने कहा कि कंगना डरकर दूसरे गेट से निकल गई हैं। वह जहां जाएंगी वहां उनका विरोध किया जाएगा।

कंगना रनौत भारी सुरक्षा के बीच बचते-बचाते अपने घर पहुंच चुकी हैं। उन्हें अब होम क्वॉरंटीन किया जा सकता है। वहीं शिव सेना के लोगों का कहना है कि कंगना डर गईं इसलिए दूसरे गेट से भाग गई हैं। उनका कहना है कि कंगना जहां जाएंगी वहां विरोध करेंगे।

एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्‍या में सीआईएसएफ के जवान मौजूद हैं। शिव सैनिक लगातार काले झंडे लेकर ‘चले जाओ चले जाओ कंगना रनौत’ के नारे लगा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर करणी सेना और आरपीआई ने नेता ‘जय श‍िवाजी’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगा रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *