चचा बतोल्ला Special मैं चोर मैं सिपाही?

सेनापति और लुटेरी टीम, चोर के घर मे चोरी!

साभार कार्टून इंटरनेट

नोट: “SO SORRY” चचा बतोल्ला एक व्यंग लेख है ये किसी व्यक्ति विशेष से इसका कोई भी लेना देना नहीं है ये लेखक की काल्पनिक कथा है।

साभार कार्टून इंटरनेट

आज सुबह अखबार पढ़ते ही प्रकाशा जोर जोर से चिल्लाने लगा और लगा ढूंढने चचा को… अरे चचा गज़ब हो लिया चोर के घर मे चोरी हो ली.. मुखिया का ख़ास सेनापति ही निकला चोर.. तभी चचा हैरान होते हुए प्रकाशे को कहता है.. अबे प्रकाशे थम जा फेफड़े को लगाम दे मै अभी मरा नहीं.. थमजा(रुक जा) और बता कौन है शहर को बड़ा चोर जिसने चोर के घर मे कर दी चोरी… तभी प्रकाशा बोला अरे चचा ऐडा बन के पेड़ा पेल गया और ईब कसम भी खा रहा है और मुखिया को C बना रहा है.. तभी चचा स्थिति को भापते हुए प्रकशे से बुझता है अबे पहले मामला बता किस चोर के घर और कौन से सेनापति ने की चोरी… अरे चचा यू पढ़.. खबर पढ़ते ही चचा कूद पढ़ा..वाह मेरे शेर…कमाल कर दिया पढ़े लिखें चोरो की खाल तार दी अबे प्रकासे इसमें गलत क्या है… अरे चचा सुन पूरी कहानी यों जो मुखिया का ख़ास बतावे है यू चोर नहीं बल्कि डकैत है तभी चचा पूछता है अबे कैसे? तो सुन चचा इसने दिल्ली वाली दोनों ताई के घर जो चोरी हुई थी उस चोर को इसने पकड़ लिया लेकिन जिब चोर पकडे तो ताई होर का माल भी इसके हत्तो आया था और ताई की जान मे जान आयी थी लेकिन यूँ लाटा दिखने वाला डकैत भेड़िया निकला….इसने चोरो से मॉल लिया पूरा और दिया अधूरा.. तभी चचा अबे आधा अधूरा बता रहा पूरा बता यू चोर डकैत कैसे बना?

साभार कार्टून इंटरनेट

अरे चाचा दिल्ली वाली ताई अपनी गैल नोट का बोरा लाई थी म्हारी ताई सोच रही थी कि ईब राजधानी में चैन की जिंदगी जीवेगी दोनों ताइयो के धोरे पांच खोखे थे और जब चोरों ने बोरा चुराया तो चोरों की लॉटरी खुल गई थी अभी चोरो ने 5 पेटी ही खर्च किए थे कि सेनापति की लुटेरी टीम ने चोरों के घर में धावा बोल दिया और मय माल के चोरो को ठा लिया..

साभार कार्टून इंटरनेट

ईब शुरू हुआ नये ज़माने की सुधरी सेनापति का खेल.. खोखे देखकर बुढ़ा लेपर्ड… शेर बन गया और गड़प लिए ढाई खोखे…अपनी टीम को बांटे 10 पेटी .. और नया नंबर 2.2 सेनापति ने गड़प कर लिया … और जिब मुखिया के दरबार मे इसका पता चला तो मुखिया घबरा गया और मुखिया ने जिब इससे पूछा है बे खाक के बाप.. माल कहा गया तो बेचारा सीधा भोला भंडारी जो कि है नहीं.. बोला बॉस ताई का माल चोर ले उड़ा जिब ताई ने मुझे बताया तो देर हो ली थी जो मिला ताई के हवाले कर दिया.. लेकिन मुखिया तो ठैरा बड़ा कप्तान…मुखिया के मुखबिर ने पहले ही वीडियो बना कर भेज दी थी बढ़ऊ सेनापति की… चोर के घर मे मोरी करते हुए .. प्रकासे की कहानी सुन कर चचा बेहोश हो गया और मुखिया होश मे आ गया नये सैनपति की तलाश तेज़ हो ली… आगे की खबर चचा के होश आने के बाद…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.