इंसानियत शर्मसार: बेटी के साथ बलात्कार करने वाला कलयुगी बाप गिरफ्तार

Share your love

रिपोर्ट: फरमान खान

लक्सर: खानपुर थाना क्षेत्र में अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को खानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की खुलासा तब हुआ जब लड़की ने अपने चाचा को इसकी जानकारी दी। चाचा चाची की मदद से लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।खानपुर थाना क्षेत्र इलाके में रहने वाली लड़की के चाचा ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिता उसका सगा भाई है और रात्रि लगभग बारह बजे अपनी सगी लड़की से वह दुष्कर्म कर रहा था।

लड़की के मुताबिक वह नाबालिग है तभी रात्रि में आरोपी पिता ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी । दुष्कर्म के बाद आरोपी ने लड़की को जान से मारने की भी धमकी दी। इससे परेशान लड़की ने आखिरकार पिता की हरकतों की जानकारी अपने चाचा चाची को दी। इसके बाद शुक्रवार को वह लड़की को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.