बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त देहरादून विकासनगर में स्कूल में घुसा भारी मलबा

Share your love

देहरादून

 

जिले में पिछले 36 घंटों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विकासनगर में यमुना और टोंस नदी खतरे के निशान से ऊपर बहर रही है। बहादुरगढ़ और कुंजाग्रांट में एक-एक कच्चे मकान धाराशायी हो गए। वहीं त्यूणी क्षेत्र के एक स्कूल में पानी के साथ बहकर आया मलबा घुसने से सारा सामान नष्ट हो गया। ढकरानी, ढालीपुर व कुल्हाल जलविद्युत परियोजनाओं में बिजली का उत्पादन बंद हो गया है। जगह-जगह जलभराव से लोग परेशान हैं।


ऐसी ही स्थिति विकासनगर के दिनकर विहार, रसूलपुर आदि क्षेत्रों में देखने में आ रही है। भारी बारिश से खेत खलिहानों से लेकर गली-मोहल्लों तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। बारिश का असर जन जीवन पर व्यापक स्तर पर पड़ा है। आम दिनों में भीड़ से भरे रहने वाले बाजार दो दिनों से वीरान पड़े हुए हैं।

टिनशेड तोड़कर स्कूल में घुसा मलबा

क्षेत्र के ग्राम खरोड़ा स्थित राजकीय इंटर काॅलेज में बारिश के पानी के साथ बहकर आया मलबा घुस जाने से विद्यालय में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। देर रात आया भारी मलबा विद्यालय की छत पर लगे टिनशेड को तोड़कर कमरों में आ गया, जिससे वहां रखे सभी दस्तावेज व अन्य सामान मलबे के ढेर में दब गए। ब्लाॅक प्रमुख निधि राणा, नरेंद्र राणा, महिपाल राणा ने बताया कि घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.