गन प्वांइट पर गुरूग्राम हरियाणा से लूटी गयी मोटर साईकिल सहित हरिद्वार पुलिस ने दबोचा बदमाश

Share your love

हरिद्वार

 

गन प्वांइट पर गुरूग्राम हरियाणा से लूटी गयी
मोटर साईकिल सहित
हरिद्वार पुलिस ने दबोचा बदमाश

बदमाश के कब्जे से नाजायज चाकू भी बरामद

सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए चौतरफा चौकस निगाह रख रही हरिद्वार पुलिस ने अपनी काबिलियत का नमूना पेश करते हुए गुरूग्राम हरियाणा से वाहन लूट की वारदात कर हरिद्वार पहुंचे बदमाश को दबोचने में सफलता हासिल की।

बिना साइलेंसर चल रहे दोपहिया वाहनों सहित संदिग्ध वाहनों की चैकिंग के लिए जनपद के विभिन्न स्थानों में चलाए जा रहे अभियान के दौरान बीती रात ऋषिकुल पुल से विकास कालोनी को जाने वाली सडक पर एक बिना नंबर प्लेट/ साइलेंसर चल रही एक मोटरसाइकिल को रोककर चैक किया गया। चेसिस नंबर के आधार पर वाहन स्वामी से सम्पर्क करने पर पता चला कि दो बदमाशो ने दिनाँक-26.06.2023 को रात्रि में द्वारिका एक्सप्रेस रोड गुरूग्राम में फ्लाई ओवर पर वाहन स्वामी के भाई को गन प्वाइट पर लेकर उक्त मोटरसाइकिल लूटी गयी है।

उक्त सम्बन्ध में थाना राजेन्द्र पार्क गुरूग्राम हरियाणा में मुकदमा दर्ज है। मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति की फोटो भेजने पर मोटरसाइकिल स्वामी ने तस्दीक किया कि यही युवक लूट में शामिल था। पुष्टि होने पर नियमानुसार आरोपी की तलाशी लेने पर एक नाजायज चाकू भी बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को हिरासत में लेकर सम्बन्धित धाराओं ने अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
आयुष पुत्र मालचन्द निवासी म0नं0-161 गली नं0-सी-3 थाना सैक्टर-9 गुरूग्राम हरियाणा

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.