हल्द्वानी: अतिक्रमण और अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम का एक्शन…

Share your love



रिपोर्ट: तारा जोशी

हल्द्वानी: काठगोदाम में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन की शिकायत पर आज एसडीएम हल्द्वानी विवेक राय, एसडीएम नैनीताल विनोद कुमार और वन विभाग की टीम ने सयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही की है।

काठगोदाम में अवैध रूप से प्रतिदिन एकत्र होने वाले लाखों रुपए के उपखनिज स्थलों पर छापेमारी करते हुए टीम ने अवैध रूप से बने कच्चे निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया है, साथ ही अवैध खनन में लगे दो ट्रकों को भी सीज किया गया। टीम की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

हम आपको बता दे कि खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद थे कि वे वन विभाग और पुलिस के निचले स्तर के कर्मचारियों के साथ कई बार अभद्रता कर चुके है। टीम के मुताबिक काठगोदाम निवासी खनन माफिया राजू थापा अवैध खनन के माध्यम से रोज लाखो का वारे न्यारे कर सरकार को लाखों का चूना लगा रहा था ।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *