राज्यपाल और CM धामी ने सेना के जवानों के साथ मनाई दीपावली

Share your love

चमोली: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सेना के जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। वह चीन सीमा पर चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र माणा पोस्ट पर पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने जवानों को मिठाई खिलाई और उनसे बात करी। इसके बाद राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी बदरीनाथ धाम में दर्शन भी किए। बात दें कि राज्यपाल पदभार संभालने के बाद गुरमीत सिंह पहली बार सीमांत क्षेत्र स्थित माणा पोस्ट का रुख किया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीपावली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री इस्ट कैंप गढ़वाल स्काउट माणा पहुंचे। यहां उनहोंने सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।

इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.