अच्छी खबर: गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए आज से शुरू हुई हेली सेवा, सीएम रावत ने किया शुभारंभ

Share your love

LokJan Today(चमोली): शनिवार से चमोली जिले के गौचर और उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ के लिए हेली सेवा शुरू हो गई है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सहस्त्रधारा हेलीपैड से हैरिटेज एविएशन कंपनी के माध्यम से संचालित हेली सेवा को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया। 



इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश के अन्य जनपदों को भी हेली सेवा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सरकार प्रयासरत है। इस पहल से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सस्ती दरों पर हेली सेवा उपलब्ध होगी।

 

हेली सेवा के लिए समय सारणी…

  • सहस्त्रधारा से गौचर सुबह 9 बजे
  • गौचर से सहस्त्रधारा सुबह 10 बजे
  • सहस्त्रधारा से गौचर सुबह 11 बजे
  • गौचर से सहस्त्रधारा दोपहर 12 बजे
  • सहस्त्रधारा से चिन्यालीसौड़ 1 बजे
  • चिन्यालीसौड़ से सहस्त्रधारा 1.45 बजे
  • सहस्त्रधारा से चिन्यालीसौड़ 2.30 बजे
  • चिन्यालीसौड़ से सहस्त्रधारा 3.15 बजे

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *