सोना-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, 6 दिन में सोना ₹10 हजार सस्ता!

Share your love

सोने के भाव में आज ₹2,696 की गिरावट आई, वहीं चांदी भी 6 दिनों में करीब ₹21 हजार टूट गई।

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज सोना ₹2,696 सस्ता होकर 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले 6 दिनों में सोने की कीमत करीब ₹10 हजार तक कम हो चुकी है।


वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 6 दिनों के भीतर चांदी करीब ₹21 हजार नीचे आ गई है। लगातार गिरते भाव से बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को लेकर हलचल बनी हुई है।


कीमती धातुओं में आई इस गिरावट के बाद खरीदारों की नजर अब बाजार के अगले रुख पर है। हालांकि, कीमतों में आगे और बदलाव देखने को मिल सकता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.