उत्तराखंड में भूकंप के झटके, 5 दिन में दूसरी बार कांपी धरती!

Share your love

चमोली के गोपेश्वर के पास रहा भूकंप का केंद्र, सुबह 10:21 बजे महसूस किए गए झटक

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बुधवार सुबह करीब 10:21 बजे धरती कांपी। भूकंप का केंद्र चमोली जिले में गोपेश्वर से करीब 14 किलोमीटर दूर बताया गया है।


पिछले पांच दिनों के भीतर राज्य में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लगातार आ रहे भूकंप से पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों के बीच चिंता बनी हुई है।


फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, भूकंप के बाद स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।