एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व में दून पुलिस का सटीक प्रहार, भारी मात्रा में अवैध शराब संग तस्कर गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों और शराब के अवैध कारोबार व तस्करी में लिप्त अपराधियों को सख्ती से चिन्हित करने सघन चैकिंग अभियान चलाने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं जिनके मद्देनजर दून पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है, जिसके चलते अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 16 नवंबर 2026 को थाना प्रेमनगर के अंतर्गत गठित पुलिस टीम झाझरा चौकी गेट के पास सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना और सतर्कता के आधार पर एक होंडा एक्टिवा संख्या: UK-07-HM-2998 को रोककर चेकिंग की गई जिसकी तलाशी लेने पर स्कूटी से 10 पेटी (450 टेट्रा माल्टा मसालेदार देसी शराब) बरामद की गई जिसके बाद अभियुक्त को उक्त एक्टिवा समेत गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का नाम अर्जुन पुत्र प्रेमचन्द मूल निवासी ग्राम जोवाला, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी भुडपुर, थाना पटेलनगर, जिला देहरादून है।

एसएसपी देहरादून के कुशल मार्गदर्शन में इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली थाना प्रेमनगर पुलिस टीम में से चौकी प्रभारी झाझरा उपनिरीक्षक प्रद्युम्न नेगी, कॉन्स्टेबल संदीप कुमार एवं कॉन्स्टेबल बृजमोहन रावत शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.