पौड़ी में हुआ गढ़वाल प्रेस क्लब का गठन

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: जनपद मुख्यालय पौड़ी में आज प्रेस क्लब का गठन किया गया। सभी पत्रकारों ने आम बैठक आयोजन कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी मनोनीत की । जिसके तहत राजीव खत्री अध्यक्ष, मुकेश बछेती सचिव नियुक्त किए गए।

इसके अलावा प्रमोद खण्डूरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मनोहर बिष्ट ओर मुकेश सिंह उपाध्यक्ष, कुलदीप बिष्ट सह सचिव, सिद्धांत उनियाल मीडिया प्रभारी, दीपक बर्थवाल कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। अनिल बहुगुणा,गुरुविंदर नेगी, गणेश खुगशाल, राकेश नमन सुक्ला, आशुतोष नेगी, त्रिभुवन उनियाल,वीपी बलोदी,अरविंद मुदगिल,जगमोहन डांगी को संरक्षक मंडल में रखा गया। जबकि गणेश नेगी, प्रदीप नेगी, महेंद्र नेगी, आलोक रावत ,विक्रम पटवाल व जसपाल नेगी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

गढ़वाल क्लब अध्यक्ष राजीव खत्री ने बताया कि पौड़ी में लंबे समय से प्रेस क्लब की मांग पत्रकारों द्वारा की जा रही थी, जिसके के उपलक्ष में आज प्रेस क्लब कार्यकारिणी का गठन किया गया। आने वाले समय में गढ़वाल प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के हितों और संरक्षण सहित निर्माण के लिए आगे की कार्यवाही की जाएगी।

गढ़वाल प्रेस क्लब सचिव मुकेश बछेती ने कहा कि प्रेस क्लब के गठन पत्रकारों की हितों की सुरक्षा के लिए किया गया है। जिस तरह से प्रदेश में लगातार पत्रकारों के हितों के साथ अन्याय होता जा रहा है उसके कारण इसका गठन करना अति आवश्यक हो गया था,अब जब पौड़ी में प्रेस क्लब का गठन पत्रकार द्वारा किया जा चुका है। अब इसके बाद पौड़ी के पत्रकारों की हितों की बातों को बड़े मंचो में आसानी से उठाया जा सकता है उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि आने वाले हैं कुछ महीनों में प्रेस क्लब का अपना भवन धरातल पर होगा, जिसकी कवायत जल्द शुरू कर दी जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *