राठ जन विकास समिति द्वारा आयोजित स्थापना दिवस

Share your love

देहरादून: राठ जन विकास समिति द्वारा आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम नगर निगम प्रेक्षागृह में बड़े उत्साह से मनाया गया।

हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी हाई स्कूल तथा इण्टरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रर्दशन के लिए सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के छात्र रहे अजय भण्डारी तथा शिवांशु नौटियाल को समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ.धन सिंह रावत, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ले.ज.(से.नि.) जी.एस.नेगी, आर के पन्त तथा पदमश्री कन्हैया लाल पोखरियाल  द्वारा प्रसस्ति पत्र, मोमेन्टो तथा नकद धनराशि देकर सम्मनित किया गया।

इस उपलब्धि के लिए छात्रों को बहुत बधाइयां तथा विघालय के प्रधानाचार्य एस पी खंकरियाल  तथा सभी गुरूजनों का आभार। इस अवसर पर राठ बयार स्मारिका का भी विमोचन किया गया। राठ क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत जो वर्तमान समय में आई.एम.ए. देहरादून के उप समादेशक के पद पर तैनात हैं।  ‘राठ गौरव’ से सम्मानित किया गया तथा एसियाड जूनियर मुक्के बाजी चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता जयदीप सिंह रावत को खेल सम्मान से सम्मानित किया गया।

मन्त्री द्वारा राठ भवन हेतु भूमि दिये जाने पर आश्वस्थ किया गया।  पूनम ममंगाई की टीम द्वारा रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही सुदूर राठ क्षेत्र से आये पांडव नृत्य की टोली द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ पाण्डव नृत्य की प्रस्तुती की गयी। उत्कृष्ट प्रर्दशन के लिए राठ क्षेत्र से आये अन्य छात्र-छात्राओं को भी अनन्त शुभकामनाऐं।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *