आखिर वह दिन आ ही गया जब अनुराग कश्यप और कुणाल कामरा अर्णब गोस्वामी की पत्रकारिता से हुए खुश

Share your love

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिपब्लिक भारत मुहिम शुरू की है जिस कारण उन्हें पब्लिक के साथ-साथ बॉलीवुड के कई लोगों की बातें सुननी पड़ रही है चाहे नेता हो या अभिनेता डायरेक्टर होया प्रोड्यूसर हर कोई उन्हें गालियां और गंदे कमेंट करने में जुटा हुआ है ऐसे में एक नई वारदात सामने आई है। हाल ही में सुनने में आया की अनुराग कश्यप और कॉमेडियन कुणाल कामरा रिपब्लिक भारत के ऑफिस पहुंचे अर्णब गोस्वामी को एक उपहार देने आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप गुरुवार को रिपब्लिक टीवी के संपादक अरनब गोस्वामी को एक विशेष उपहार देने उनके दफ्तर पहुंचे। लेकिन बिल्डिंग के बाहर खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया। इस बात की जानकारी कामरा ने ट्वीट कर दी है।

स्टैंड-अप कॉमेडियन ने ट्वीट कर अपनी और अनुराग कश्यप की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे रिपब्लिक टीवी के ऑफिस के बाहर खड़े हैं। तस्वीर शेयर करते हुए कामरा ने लिखा “बर्थडे बॉय अनुराग कश्यप और मैं अरनब गोस्वामी को ‘पत्रकारिता में उत्कृष्टता’ का अवार्ड देने रिपब्लिक टीवी के ऑफिस गए थे। लेकिन रिपब्लिक के सिक्योरिटी गार्ड ने कहा बिना परमिशन अंदर जाना माना है।”

वहीं कामरा के ट्वीट को शेयर करते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा “बेस्ट बर्थडे एवर उसने पूछा था, “किधर हूँ मैं?” तो मैं गया । बोला बिना परमिशन अलाउड नहीं है। यह रिपब्लिक वालों को भी परमिशन लेना चाहिए ना।” दिलचस्प बात यह है कि पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए जो अवार्ड वे अरनब को देने गए थे उसमें ‘चप्पल’ को अवार्ड की तरह फ्रेम किया था।

यह पहली बार नहीं है जब कामरा ने रिपब्लिक टीवी या उसके संपादक अरनब गोस्वामी को निशाना बनाया है। इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्स एंगल के सामने आने के बाद गोस्वीमी ने अपने शो- पूछता है भारत में कहा था कि पूरे बॉलीवुड का ड्रग टेस्ट कराया जाना चाहिए और जो भी जीवन में ड्रग्स लिया हो उसके सब अवॉर्ड वापस ले लिए जाएं।

इसपर कामरा ने कहा था कि देश में कोरोना टेस्ट का अता-पता नहीं पर अरनब पूरे बॉलीवुड का ड्रग टेस्ट कराने की मांग कर रहे हैं। अरनब बोल रहा है कि पूरे बॉलीवुड का ड्रग टेस्ट कराओ। अगला सेल्फी लेने के लिए प्रधानमंत्री को किसी नशामुक्ति केंद्र में जाना पड़ सकता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *