टीवी के मशहूर एक्टर आशीष रॉय का निधन

Share your love

छोटे पर्दे के मशहूर सीनियर एक्टर आशीष रॉय का 55 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया है। आशीष राय काफी लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे ।

जानकारी के मुताबिक, किड्नी फैल होने से उनका निधन हुआ है। एक्टर आशीष रॉय ‘ससुराल सिमर का’, ‘बनेगी अपनी बात’, ‘ब्योमकेश बख्शी’, ‘यस बॉस’, ‘बा बहू और बेबी’, ‘जीनी और जुजू’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे शो में काम कर चुके हैं।

आपको बता दें कि आशीष ने 17 मई को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर अपनी हालत बतायी थी। एक्टर ने लिखा था, ‘मैं आईसीयू में हूं और बहुत बीमार हूं। डायलिसिस चल रहा है’। इसके बाद अगली पोस्ट में उन्होंने डायलिसिस के लिए पैसे के लिए गुहार लगाई थी। 19 मई को उन्होंने एक बार फिर फेसबुक पर लिखा था, ‘मेरे डालिसिस के लिए फंड जुटाने की अपील सच्ची है। कृपया मदद कीजिए’।

उसके बाद 20 मई को आशीष रॉय के फेसबुक एकाउंट से जानकारी दी गयी कि उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया गया कि इंडस्ट्री के लोगों ने अस्पताल के बिल चुकाने में मदद की। हालांकि हॉस्पिटल में डिस्चार्ज होने के बाद भी आशीष ने कहा था कि उनके पास पैसे नही हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.