उधमसिंहनगर पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ ! बड़ी मात्रा में शराब बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार…

Share your love

उधम सिंह नगर

 

उधमसिंहनगर पुलिस ने बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बन रही नकली देशी शराब (गुलाब ब्रांड)की फैक्ट्री का किया भांडाफोड।

भारी मात्रा में अवैध देशी शराब व बड़ी मात्रा में खाली बोतलें बरामद।

नकली शराब बनाने के विभिन्न उपकरण एवं मशीन आदि बरामद।

गुलरभोज गदरपुर में केमिकल (एथेनॉल) से बनाते थे नकली शराब।

लोगों की जान के साथ करते थे खिलवाड़।

सरकार को लगाते थे राजस्व का चूना।

06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी  द्वारा खुलासा करने वाली टीम की सराहना की गई एवम 2500 रुपए के ईनाम की घोषणा की गई ।

बरामद माल –

1. अवैध देशी शराब के पव्वे की 112 पेटी ।
2. एक टैम्पो ट्रैवल्स ।
3. एक होण्डा सिटी कार ।
4. अवैध शराब के 40 ली0 के 12 ड्रम,
5. शराब बनाने का कैमिकल,08 ड्रम
6. खाली पव्वे,66 कट्टे
7. पव्वे के ढक्कन 02 कट्टे
8. सील करने के उपकरण तथा अन्य उपकरण एवं सामग्री।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.