Exclusive दीपक रावत गए और खनन माफिया आ गए
Share your love

लकसर तहसीलदार की गाड़ी को मारी टक्कर
देख लीजिये मुख्यमंत्री जी कितना डरते है खनन माफिया.. अभी तक खनन करने की हिम्मत जुटाने के लिए कई बार सोचना पड़ता था लेकिन अब जैसे ही जिलाधिकारी साहब का ट्रांसफर क्या हुआ लग गए काम पर… कुछ भी हो जिलाधिकारी दीपक रावत की हनक का ही कमाल था की खनन माफिया भी कहते थे दीपक रावत आ जाएगा माफियाओ के बीच कुछ ऐसा था खौफ जिलाधिकारी दीपक रावत का लेकिन अब जैसे ही खनन माफियाओ को पता चला कि साहब का तो ट्रांसफर हो गया तो जिलाधिकारी को भेज दिया अपना नया पैगाम कि हम किसी से भी नहीं डरते..
आपको बताते चले कि लक्सर हरिद्वार जनपद में लगातार अवैध खनन के मामले बढ़ रहे हैं। आलम यह है कि पुलिस या प्रशासन की टीम खनन माफिया को रोकने का प्रयास कर रहे हैं तो उनको कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। लक्सर में तहसीलदार की गाड़ी को अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर। दो लोगों की हालत गंभीर हायर सेंटर रेफर। गाड़ी में चालक समेत तीन लेखपाल एक कानूनगो एक होमगार्ड था सवार। हादसे के समय गाड़ी में नही थी तहसीलदार। कर्मचारियों को सौंपी गई थी गाड़ी। पीआरडी का जवान चला रहा था गाड़ी। लक्सर हरिद्वार मार्ग पर रुड़की तिराहे के निकट खनन से लदी ट्रैक्टर ट्राली को रोकने के दौरान हुआ हादसा, बताया गया कि ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने के लिए गाडी के ड्राइवर ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से मारी गई साइड वही दूसरी ओर खननं से लदी ट्रैक्टर ट्राली के चालक द्वारा तहसीलदार की गाड़ी में सामने से टक्कर मारे जाना बताया जा रहा है। गाड़ी के चालक रिन्कू कानूनगो नरेंदर सिंह की हालत बतायी जा रही है गंभीर देहरादून के लिए किया गया है रेफर ट्रैक्टर ट्राली व उसके चालक को पुलिस द्वारा हिरासत मे ले लिया गया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
