Exclusive: आखिर डीएम साहिबा ने बता ही दिया…

Share your love


लोकजन टुडे, गोपेश्वरः पिछले माह की बीस और 22 जून को औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी के बाद चर्चाओं में बना औली का बुधवार को डीएम चमेाली ने निरीक्षण किया। औली में गुप्ता बन्धुओं के बेटो के विवाह संपन्न होने के बाद जोशीमठ नगर पालिका ने औली में साफ—सफाई का कार्य पूरा कर लिया है। बुधवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के नेतृत्व में निगरानी दल के आला अधिकारियों ने औली में विवाह समारोह के सभी आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। विवाह समारोह के दौरान फैली गन्दगी व कूडा करकट को नगर पालिका द्वारा पूरी तरह से साफ किए जाने पर जिलाधिकारी ने संतुष्टि व्यक्त की।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बुधवार को निगरानी टीम के अधिकारियों के साथ औली में विवाह समारोह के आयोजन हेतु उपयोग में लाए गए सभी स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने औली में क्लीपटॉप होटल, हैलीपैड के आसपास टैंट कॉलोनी में बनाए गए सोकपिट, मजदूरों के लिए बनाए गए अस्थाई शौचायल, औली में विभिन्न स्थलों पर की गई साफ—सफाई का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि औली में विवाह समारोह से पहले और बाद की स्थिति का गहनता के साथ आंकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूरी रिपोर्ट मा0 उच्च न्यायालय को भेजी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विवाह समारोह के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिए सौपें गए दायित्वों की फाइनल रिपोर्ट भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ नगर पालिका द्वारा औली में सफाई कार्य पूरा किए जाने पर संतुष्टि व्यक्त की।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, ईई जल संस्थान प्रवीन कुमार सैनी, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय, उप वन संरक्षक टीएस साही, ईओ नगर पालिक एसपी नौटियाल, इवेन्ट मैनेजमेंन्ट कंपनी के मैनेजर सहित निगरानी टीम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विदित हो कि मा उच्च न्यायालय ने औली में शादी समरोह के आयोजन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर जिला प्रशासन को निगरानी रखने और इस संबध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेशानुसार जिलाधिकारी ने औली में विवाह समारोह के आयोजन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं की निरन्तर मानिटरिंग के लिए प्रशासन के आला अधिकारियों की निगरानी टीम गठित की थी। शादी समारोह से लेकर अब तक जिलाधिकारी ने स्वयं भी तीन बार औली का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निगरानी टीम ने 18 से 22 जून तक विवाह समारोह की प्रत्येक गतिविधि तथा विवाह संपन्न होने के बाद 28 जून व 03 जुलाई को औली का स्थलीय निरीक्षण कर मौजूदा परिस्थितियों का जायजा लिया। जल्द ही निगरानी टीम अपनी फाइनल रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
बताते चले कि औली में 18 से 22 जून तक दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के कारोबारी अजय गुप्ता व अतुल गुप्ता के बेटों की शादी समारोह का आयोजन किया गया। इसके लिए औली में विभिन्न स्थलों पर टैंट लगाए गए थे और टैंट में अस्थाई शौचालय भी बनाए थे। इसके अलावा यहॉ काम करने वाले मजदूरों के लिए भी अलग से अस्थाई शौचायल बनाए थे, जो अब पूरी तरह से हटा दिए गए है। शौचायल के लिए बनाए गए सोकपिट भी बंद कर दिए गए है तथा विवाह समारोह के दौरान हुई गन्दगी भी पूरी तरह से साफ की जा चुकी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *